भारत

शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बसवराज बोम्मई आगे और जगदीश शेट्टर पीछे

jantaserishta.com
13 May 2023 9:54 AM IST
शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बसवराज बोम्मई आगे और जगदीश शेट्टर पीछे
x

फाइल फोटो

हुबली (आईएएनएस)| कर्नाटक में वोटों की गिनती चल रही है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने निर्वाचन क्षेत्र शिगगांव में आगे चल रहे हैं। शनिवार को शुरू हुई मतगणना के शुरूआती रुझान से ये पता चला है। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर अपनी हुबली-सेंट्रल धारवाड़ सीट से पीछे चल रहे हैं।
शेट्टर निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के विधायक हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा उन्हें हराने की पूरी कोशिश कर रही है और भगवा पार्टी का एजेंडा सीट जीतना नहीं बल्कि उन्हें हराना है।
हालांकि, अथानी से कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी आगे चल रहे हैं। उन्होंने भी बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
गडग विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच.के. पाटिल अपनी पारंपरिक सीट पर आगे चल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story