
x
सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित स्कूल लवली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। लेकिन, जांच में इस बात का कोई सबूत सामने नहीं आया है, जिससे यह साफ हो सके कि स्कूल में बम हो। इसे फेक कॉल माना गया। स्कूल में बम की धमकी मिलने की सूचना के बाद फौरन सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकी एक स्कूल में नहीं, बल्कि कई निजी स्कूलों को मिली है। लेकिन, जांच में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि स्कूल में बम हो। इससे पहले 18 नवंबर को दिल्ली के द्वारका स्थित एक सीआरपीएफ स्कूल और प्रशांत विहार स्थित एक अन्य स्कूल (जिसके पास पिछले साल एक विस्फोट हुआ था) को धमकी भरे ईमेल मिले थे। इसके अलावा, साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को भी धमकियां मिली थी।
वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी, अग्निशमन विभाग की टीमों और बम निरोधक दस्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों और अधिकारियों को बाहर निकाला था। सभी घटनास्थलों पर मौजूद पुलिस ने कहा था कि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा था कि ये स्कूल प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित हैं और बम की धमकी सुबह आए थे। हमने दोनों स्कूलों में गहन जांच की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी भरे ईमेल को एक अफवाह घोषित कर दिया गया था।
वहीं, स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और एहतियात के तौर पर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





