भारत
अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, रात में चला तलाशी अभियान
jantaserishta.com
16 Jun 2023 9:26 AM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के मेदांता अस्पताल को उड़ा देने की मिली धमकी के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना के बाद गुरुवार देर रात तक पुलिस अस्पताल परिसर में तलाशी अभियान चलाया, जहां किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में एक अनजान शख्स ने फोन कर देश भर के सभी मेदांता अस्पताल को उड़ाने की धमकी देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में बम रख दिया गया है।
पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल को इसकी सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल बम स्क्वॉड और श्वान दस्ते के साथ तलाशी प्रारंभ की। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जांच के बाद यह सूचना अफवाह निकाली। पुलिस ने देर रात तक अस्पताल परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





