भारत

DPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग, VIDEO

jantaserishta.com
26 April 2023 10:47 AM IST
DPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग, VIDEO
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, स्कूल ने करीब 8 बजकर 10 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।
सूत्रों ने कहा, स्कूल को खाली करा लिया गया है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
इससे पहले 12 अप्रैल को भी इसी तरह की धमकी के बाद दिल्ली के एक निजी स्कूल को खाली करा लिया गया था।
डिफेंस कॉलोनी में इंडियन स्कूल को मिला ईमेल बाद में फर्जी निकला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story