भारत

BIG BREAKING: मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

jantaserishta.com
30 May 2025 5:54 PM IST
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
x

सांकेतिक तस्वीर

जांच जारी.

नई दिल्ली: हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. चंडीगढ़ पुलिस को एक थ्रेट कॉल के जरिए यह धमकी दी गई, जिसके बाद हरियाणा सचिवालय और सीएम रेजिडेंस की सुरक्षा तुरंत कड़ी कर दी गई है.

सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस, सीआईडी, सीआईएसएफ और चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर आ गईं. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ सभी संवेदनशील स्थलों की तलाशी ली जा रही है. मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय परिसर में गहन जांच चल रही है.
फिलहाल, धमकी की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है. कॉल की लोकेशन और कॉलर की पहचान के लिए टेक्निकल सर्विलांस शुरू कर दिया गया है.
दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी से हड़कंप
दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ स्टील और मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्री के सीनियर अधिकारियों को शुक्रवार दोपहर को मेल आया जिसमें उद्योग भवन को आईईडी से उड़ाने की धमकी मिली. बताया जा रहा है कि मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई और दमकल को भी सूचना दे दी गई. इसके बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story