भारत

IndiGo: बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, अफरातफरी मची

jantaserishta.com
1 Jun 2024 11:39 AM IST
IndiGo: बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, अफरातफरी मची
x

सांकेतिक तस्वीर

लैंडिंग के बाद विमान की जांच की जा रही है।
IndiGo News चेन्नई: चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो को एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक 6E-5314 विमान के एक क्रू को टॉइलट में एक नोट मिला था जिसमें लिखा था कि विमान में बम है। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर लगभग पौने नौ बजे विमान कि इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर आइसोलेशन में भेज दिया गया। लैंडिंग के बाद विमान की जांच की जा रही है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। बता दें कि एक सप्ताह के भीतर ही यह दूसरी बार है जब विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
इससे पहले दिल्ली में एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यहां भी टॉइलेट में ही टिशू पेपर पर लिखा एक नोट मिला था। इसमें कहा गया था, '30 मिनट में बम विस्फोट।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story