
x
DEMO PIC
परिसर के अंदर बम होने की चेतावनी दी गई।
गुरुग्राम: गुरुग्राम के उद्योग विहार में स्पाइस जेट कार्यालय में शुक्रवार दोपहर को बम की धमकी से दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एयरलाइंस कार्यालय में लैंडलाइन पर एक गुमनाम कॉल आई, जिसमें परिसर के अंदर बम होने की चेतावनी दी गई।
सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया। कंपनी कार्यालय का निरीक्षण करने पर अधिकारियों को किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, पीसीआर-11 प्रभारी हेड कांस्टेबल संदीप कुमार को स्पाइसजेट के अधिकारी ने सूचना दी कि उनके कार्यालय के लैंडलाइन फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि कार्यालय में बम रखा गया है जो जल्द ही फट जाएगा।
सूचना के बाद पुलिस टीम बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और इमारत खाली करा ली गई। पुलिस ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद कंपनी के कार्यालय में कोई बम नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत देने को कहा गया, लेकिन उन्होंने पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद हेड कांस्टेबल संदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी (उद्योग विहार) सतेंद्र कुमार ने आईएएनएस को बताया, आगे की जांच के लिए आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत उद्योग विहार पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Tagsगुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसस्पाइस जेट कार्यालयस्पाइस जेटGurugramGurugram NewsGurugram PoliceSpice Jet OfficeSpice Jet
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





