भारत

निजी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, परिसर खाली कराया

jantaserishta.com
19 Feb 2026 2:37 PM IST
निजी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, परिसर खाली कराया
x
सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद विश्वविद्यालय की इमारत को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय को मिले एक ईमेल में विश्वविद्यालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालय की इमारत में सायनाइड बम रखे गए हैं, जिनमें धमाका होगा। इस ईमेल के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इमारत को खाली कराया और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचकर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों और स्टाॅफ को परिसर से बाहर कराया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस मामले में पुलिस और प्रबंधन की ओर से अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
छात्रों ने बताया है कि पहले उन्हें इमारत से बाहर गार्डन या खुले मैदान में जाने को कहा गया, तब तक वे विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ही थे। विश्वविद्यालय परिसर में जहां पुलिस बल की तलाश कर रही है, वहीं परिसर में मौजूद लोगों को बाहर किया जा रहा है। अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं दी जा रही है।
विश्वविद्यालय परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा है। पुलिस द्वारा ईमेल कहां से आया और करने वाले का पता किया जा रहा है। यह ईमेल प्रतिबंधित संगठन के नाम से भेजे जाने की बात कही जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story