
x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
हैदराबाद: हैदराबाद एयरपोर्ट पर रविवार तड़के बम धमकी का मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट की कस्टमर सपोर्ट आईडी पर सुबह 3 बजे एक ईमेल आया, जिसमें बहरीन से हैदराबाद आने वाली गल्फ एयर की फ्लाइट GF-274 में बम होने की बात कही गई थी.
अलर्ट मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट में कुल 154 यात्री सवार थे. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यह उड़ान सुबह 11:31 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची.
एक दिन पहले हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (RGIA) पर भेजा गया बम की धमकी भरा ईमेल पूरी तरह फर्जी साबित हुआ. एयरपोर्ट की आधिकारिक आईडी पर एक ईमेल आया था, जिसमें दावा किया गया था कि एयरपोर्ट के अराइवल एरिया के पास आरडीएक्स बम रखा गया है.
अधिकारियों के मुताबिक, मेल मिलते ही पूरे एयरपोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. आरजीआईए आउटपोस्ट के SHO ने बताया, 'हमने तुरंत पूरे एयरपोर्ट की जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. यह बम धमकी पूरी तरह फर्जी है.' पुलिस ने धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





