केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बम बरामद, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक 24 घंटे पहले बुधवार की सुबह कूचबिहार के माथाभांगा से बम बरामद किया गया. इसे लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 5 मई को दो दिवसीय बंगाल पर आ रहे हैं. दो दिवसीय बंगाल दौरे के दूसरे दिन उनका 6 मई, शुक्रवार को कूचबिहार के तीन बीघा कॉरिडोर जाने का कार्यक्रम है. गृह मंत्री के दौरे से पहले जब पूरे इलाके सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इलाके में बड़ी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है, लेकिन भारी सुरक्षा के बीच इलाके में बम मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी शुरू कर दी है और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी बढ़ी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





