भारत

पुलिस अफसर की सरकारी गाड़ी में बम लगाया, CCTV में रिकॉर्ड हुआ सब

jantaserishta.com
16 Aug 2022 5:43 PM IST
पुलिस अफसर की सरकारी गाड़ी में बम लगाया, CCTV में रिकॉर्ड हुआ सब
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मचा हड़कंप।

नई दिल्ली: अमृतसर की पॉश कालोनी रंजीत एवेन्यू इलाके में मंगलवार को एक इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी में बम की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई. आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने बम स्क्वाड को मौके पर बुलाया और मामले की जांच शुरू कर दी. बम स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर बम को अपने कब्जे में ले लिया है. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक गाड़ी में बम लगाते सीसीटीवी में कैद हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक अमृतसर की सीआईए सेल में तैनात पुलिस अधिकारी दिलबाग सिंह की गाड़ी में ये बम रखा गया था. हालांकि समय रहते बम दिख गया और बड़ी साजिश नाकाम हो गई. फिलहाल पुलिस इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बम लगाने वाले युवकों की पहचान कर तलाश में जुट गई है.
अमृतसर के आईजी सुख चन सिंह गोल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस ने वाहन को रंजीत एवेन्यू से हटा लिया है. गाड़ी से जो डिवाइस मिला है, वह डेटोनेटर हो सकता है. उसे रात में करीब 2 बजे गाड़ी में लगाया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story