भारत

बम से 10 लोगों की मौत: पीएम मोदी ने की सीएम से बात, धमाके से भूकंप जैसा झटका, 10000 घर हिले

jantaserishta.com
4 March 2022 1:44 PM IST
बम से 10 लोगों की मौत: पीएम मोदी ने की सीएम से बात, धमाके से भूकंप जैसा झटका, 10000 घर हिले
x
हैरत की बात ये है कि जिस बिल्डिंग में ये धमाका हुआ, वो कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर था.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में गुरुवार रात एक बिल्डिंग में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बिल्डिंग में हुए इस धमाके के कारण आसपास के कई अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. हैरत की बात ये है कि जिस बिल्डिंग में ये धमाका हुआ, वो कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर था. पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में बम बनाए जाते थे. पीड़ित परिवार पटाखे बनाने का कारोबार करता है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि विस्फोट कस्बे के काजबलीचक इलाके में महेंद्र मंडल के घर के अंदर हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे दो से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है.वहीं, भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा, शुरुआती जांच में बारूद और अवैध पटाखा और देसी बम से धमाके की बात सामने आई है. उन्होंने कहा, एफएसएल की टीम की जांच के बाद तय होगा कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ. उधर, भागलपुर के पूर्व डिफ्टी मेयर प्रति शेखर ने कहा, भागलपुर में आये दिन बम विस्फोट की घटना बढ़ती जा रही है. मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीमें पहुंच गई हैं.
एसएसपी बाबू राम भारी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. घटनास्थल पर धेराबंदी कराते हुए दो जेसीबी लगाकर मलबा साफ कराने और उसमें दबे लोगों को निकालने का काम तेजी से शुरू कराया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भागलपुर में बम धमाकों में हुई मौतों पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट के जरिए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. पीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. घटना को लेकर पीएम मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की और पीड़ितों को हरसंभव मदद करने को कहा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story