भारत
मेट्रो और रेलवे स्टेशन में बम की सूचना, देर रात तलाशी करते रहे पुलिसकर्मी
Nil dhankar
8 July 2023 6:18 AM IST

x
जांच जारी है...
यूपी। स्टेशन पर बम रखा हुआ है और वह रात ठीक 11:40 बजे फट जायेगा...। धमकी भरी यह सूचना शुक्रवार रात सवा 10 बजे कन्ट्रोल रूम में पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। मध्य क्षेत्र के पुलिस अफसर मीटिंग कर रहे थे, आनन फानन एसीपी हजरतगंज, इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस अधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ सबसे पहले हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे।
यहां से लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन तक कई टीमें पहुंच गई। रात साढ़े 12 बजे तक पुलिस ने हजरतगंज से चारबाग तक के मेट्रो स्टेशन और चारबाग रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की लेकिन कही बम नहीं मिला और फोन करने वाले ने जो टाइम बताया था, वह भी निकल चुका था। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
मेट्रो और रेलवे स्टेशन में बम की सूचना, देर रात तलाशी करते रहे पुलिसकर्मी
Next Story





