भारत
एयर इंडिया की फ्लाइट में टिशू पेपर पर लिखा मिला 'बम', मचा हड़कंप
jantaserishta.com
16 May 2024 11:03 AM IST

x
सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच की और आखिर में बम होने की सूचना को अफवाह बताया।
नई दिल्ली: दिल्ली हवाईअड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर पर 'बम' लिखा हुआ मिला, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच की और आखिर में बम होने की सूचना को अफवाह बताया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वडोदरा के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर पाए जाने की सूचना मिली, जिस पर "बम" शब्द लिखा हुआ था। पुलिस उपायुक्त (आईजीआई एयरपोर्ट) उषा रंगनानी ने कहा, "मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निरीक्षण किया गया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।"
बता दें कि रविवार को ईमेल के जरिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ-साथ दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने जांच के बाद महज अफवाह बताया। 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 150 से ज्यादा स्कूलों को फर्जी धमकी भरे ईमेल मिले थे, यह भी बाद भी अफवाह निकली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





