भारत

मुख्यमंत्री के घर के पास बम मिला, मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद

jantaserishta.com
2 Jan 2023 6:13 PM IST
मुख्यमंत्री के घर के पास बम मिला, मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप.
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के पास सोमवार को एक जिंदा बम शेल मिला है. यह जिंदा बम शेल चंडीगढ़ के कांसल में आम के बाग के अंदर मिला है. इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है.
यह जिंदा बम शेल पंजाब और चंडीगढ़ की सीमा के अंदर मिला है, जिस जगह के पास से इसे बरामद किया गया है, उसके पास ही पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का हेलीपैड है. इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है.
चंडीगढ़ पुलिस के सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली ने बताया है कि कांसल और नया गांव के टी प्वॉइन्ट के बीच में आम के बगीचे से जिंदा बम शेल मिला है.
आर्मी बॉम्ब स्क्वॉड ने कहा कि हमें जहां पर यह जिंदा बम मिला है, उस इलाके को पूरी तरह से कवर कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही आर्मी बम स्क्वॉड यहां पहुंचेगा और बम को डिफ्यूज किया जाएगा. उसके बाद इस पूरे मामले की जांच की जाएगी कि आखिर कहां से यह जिंदा बम यहां पहुंचा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story