भारत

कारोबारी के घर में फटा बम, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
17 March 2022 9:30 PM IST
कारोबारी के घर में फटा बम, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

कालीन नगरी में गुरुवार को लोग होली पर्व की तैयारियों में मशगूल थे। इस बीच, सरोई स्थित एक कालीन कारोबारी के मकान में बम फटने से हड़कंप मच गुआ। संयोग अच्छा था कि वहां पर कोई नहीं था। जिससे लोग हताहत नहीं हुए। उधर, पुलिस का दावा है कि बम नहीं बल्कि पटाखा था। जांच चल रही है।

उक्त बाजार निवासी खुर्शीद आलम के परिजन गुरुवार की भोर में अपने-अपने कमरों में दूसरे मंज़िला पर सोए हुए थे। अहाते के पास नीचे एक कमरे में तेज आवाज को सुनकर सभी की नींद खुली और वे भागे-भागे वहां पहुंचे। जिसके बाद वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
कमरे में रखे सोफा सेट, बेड समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए थे। परिजनों का कहना था कि अमूल दूध के डिब्बे में बम रखा था। कमरे में डिब्बे के अवशेष में हैं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए थे।
शहर कोतवाल गगनराज सिंह का कहना है कि मैं मौके पर गया था। दावा किया कि बम नहीं बल्कि पटाखा था। मामले की जांच की रही है। उसके बाद ही क्लियर हो गया। कुछ लोगों से कारोबारी का जमीनी विवाद चल रहा है। दोपहर तक तहरीर नहीं मिली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story