भारत

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी

jantaserishta.com
24 Sept 2026 3:26 PM IST
गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी
x
मचा हड़कंप.
चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट की धमकी दी गई है। एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तरों में भी बम धमाकों की चेतावनी दी गई है। फिलहाल, पुलिस टीमें व एजेंसियां सतर्क हैं और मामले की जांच में जुटी हैं।
धमकी भरे ईमेल में लिखा है, "नायब सैनी की अमित शाह के साथ आखिरी यात्रा- बम धमाके। अमित शाह के साथ 30 सितंबर को नायब सैनी का भाजपा का हिंदू अतिवादी बम धमाकों के बीच खत्म करना। भाजपा के मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में दफ्तरों में आईडी धमाके होंगे 30 सितंबर को।"
यह तथाकथित ईमेल में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' और 'बब्बर खालसा' का जिक्र है। साथ ही, पंचकूला के प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस ईमेल में लिखा है, "पंचकूला स्कूल, समय दोपहर 1.11 बजे। अपने बच्चे बचाओ। पंजाब में भाजपा का यात्रा में साथ न देना।"
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को पंजाब में चल रहे नशा-मुक्ति अभियान के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इसी दिन जालंधर में नशा-विरोधी चार यात्राओं का समापन होगा। अमित शाह इस अभियान के समापन कार्यक्रम के तहत जालंधर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। यह अभियान 'नशा-मुक्त पंजाब' की थीम पर आयोजित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से यात्राओं की शुरुआत की थी।
अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गुजरने वाली नशा-विरोधी चार यात्राएं 30 सितंबर को जालंधर में एक साथ मिलेंगी। इन यात्राओं के समापन के बाद अमित शाह इस बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के संबोधन में नशे की समस्या से निपटने पर भाजपा के रुख और पंजाब में उसकी व्यापक राजनीतिक व संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर जोर दिए जाने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story