भारत

बम विस्फोट से हड़कंप, 2 लोगों की मौत हुई

jantaserishta.com
17 July 2022 2:22 PM IST
बम विस्फोट से हड़कंप, 2 लोगों की मौत हुई
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई

एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा में देसी बम विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान फरजान एसके (45) और सफीकुल इस्लाम (30) के रूप में हुई है। ये सभी मानिकचक थाना क्षेत्र के जेसरथला बालुटोला में एक खेत में बम बना रहे थे, तभी बम में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "स्थानीय लोगों ने देर रात करीब ढाई बजे एक बड़े धमाके की आवाज सुनी। जब तक हमारे कर्मी इलाके में पहुंचे, तब तक तीन घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य व्यक्ति का मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है।"
अधिकारी ने बताया कि मौके से कुछ कच्चा माल मिला है, जिनका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि वह इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाए गए। उन्होंने बताया कि बम बनाने के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बम निरोधक दस्ता इलाके में है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को इलाके से चार हथियार बरामद किए गए थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जमीन को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के भीतर गुटबाजी के कारण पिछले कुछ हफ्तों से इलाके में तनाव बना हुआ है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story