भारत

निर्माणाधीन घर में बम विस्फोट से हडकंप, छह जिंदा बम पुलिस ने किया बरामद

Admin4
1 March 2024 1:02 PM GMT
निर्माणाधीन घर में बम विस्फोट से हडकंप, छह जिंदा बम पुलिस ने किया बरामद
x
दरभंगा। बिहार के दरभंगा में एक निर्माणधीन घर से सात जिंदा बम मिला है। जिंदा बम मिलने की खबर सामने आने के बाद वहां हड़कंप मच गया। बम मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। इसके बाद आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी का है। यहां पुलिस ने मो। जावेद के घर से 7 जिंदा बम बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट की आवाज आने के बाद पुलिस को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने सात जिंदा बम बरामद किया है। बम बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने सभी बम को डिफ्युज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाकर इतनी बड़ी संख्या में जिन्दा बम रखा गया था। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि रात को किसने दो बम का विस्फोट किया है। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा के सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो फटे हुए बम का बिखड़ा हुआ टुकड़ा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से सात जिंदा बम को भी बरामद किया है। सिटी एसपी ने बताया कि बरामद बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अगर अर्धनिर्मित मकान के मालिक मो। जावेद की अगर संलिप्तता पायी गई तो उनके खिलाफ भी कार्यवाई की जाएगी। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर अर्धनिर्मित मकान का मालिक मो जावेद का इसमे क्या संलिप्तता है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में अगर मो जावेद की संलिप्तता गई तो उनके खिलाफ भी कार्यवाई की जाएग। वही बिहार में कल पीएम मोदी का कार्यक्रम होना है। पीएम कल औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं।
Next Story