भारत

बाजार में हुआ बम ब्लास्ट, कई लोग घायल

jantaserishta.com
8 Jan 2023 5:54 PM IST
बाजार में हुआ बम ब्लास्ट, कई लोग घायल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बाइक की डिक्की में बम लेकर सब्जी खरीदने आया था.
धनबाद: धनबाद के तोपचांची स्थित बाजार में बम धमाके की खबर है. धमाके में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति बाइक की डिक्की में बम लेकर सब्जी खरीदने आया था. इसी बीच डिक्की में बम फट गया. बम फटने से चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को सील कर दिया और मामले कि जांच में जुट गई है.
इस हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि वह तोपचांची बाजार में सब्जी बेच रही थी. एक बाइक सवार ने आकर जैसे ही डिक्की खोली, ठीक उसी समय ब्लास्ट हो गया. पुलिस बाइक सवार से इस मामले में पूछताछ करेगी. घायल सभी लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है लेकिन एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. फिलहाल, जिसकी बाइक में बम रखा गया था उसकी हालत ठीक होने पर पुलिस उससे पूछताछ करेगी.
हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कंपनी के प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग लगने की घटना सामने आई थी. बॉयलर में हुए ब्लास्ट के बाद आग ने भयंकर रूप ले लिया. ये ब्लास्ट नासिक के इगतपुरी के गोंडे गांव में जिंदल कंपनी के प्लांट में विस्फोट हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुट गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story