भारत

किराए के कमरे में बम धमाका, मौके पर पहुंची पुलिस, NIA की हो सकती है एंट्री

jantaserishta.com
18 July 2026 4:51 PM IST
किराए के कमरे में बम धमाका, मौके पर पहुंची पुलिस, NIA की हो सकती है एंट्री
x
मचा हड़कंप.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन स्थित राजारहाट इलाके में एक संदिग्ध देसी बम (क्रूड बम) विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया. धमाका एक किराए के कमरे में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मौके से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला मैटेरियल बरामद किया है. वहीं दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं जांच के दौरान इस घर से 2 जिंदा देसी बम बरामद हुए हैं. सीआईडी के बम स्क्वॉड ने इन बमों को बरामद किया है.
यह घटना राजारहाट के साउथ नारायणपुर इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, सुपारी के बागान के भीतर बने एक ग्राउंड फ्लोर के कमरे में धमाका हुआ. यह कमरा हाल ही में कामारहाटी के रहने वाले एक व्यक्ति ने किराए पर लिया था.
स्थानीय लोगों का कहना है कि दो लोग एक बैग लेकर कमरे में पहुंचे और उसे अंदर छोड़कर चले गए. उनके जाने के कुछ ही देर बाद तेज धमाका हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के दो कमरों को भी नुकसान पहुंचा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
धमाके में कमरे के अंदर मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नारायणपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची. घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है. इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कमरे का इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री तैयार करने या छिपाने के लिए किया जा रहा था.
पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, CCTV फुटेज की मदद से उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर बैग कमरे में रखा था. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग में क्या था और विस्फोट कैसे हुआ. बिधाननगर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के पीछे की साजिश, विस्फोटक सामग्री का सोर्स और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story