भारत

बम विस्फोट कांड की मुख्य आरोपी गुड़िया गिरफ्तार, 6 लोग हुए थे घायल

jantaserishta.com
15 Sept 2023 5:13 PM IST
बम विस्फोट कांड की मुख्य आरोपी गुड़िया गिरफ्तार, 6 लोग हुए थे घायल
x
बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी।
रांची: धनबाद जिले के तोपचांची में बम विस्फोट कांड की एक मुख्य आरोपी गुड़िया देवी को पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जनवरी में बाजार में हुए बम विस्फोट में छह लोग घायल हुए थे, जिसमें एक महिला की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विस्फोट कांड की साजिश में शामिल महिला रामगढ़ में छिपकर रह रही थी। विस्फोट की घटना 8 जनवरी को उस वक्त हुई थी, जब एक बाइक में रखा गया डेटोनेटर ब्लास्ट कर गया था। इससे पूरे तोपचांची बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने विस्फोट में घायल पिंटू वर्णवाल के घर छापेमारी की तो वहां से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले वाले जिलेटिन का जखीरा बरामद किया गया था।
रांची जगुआर एसटीएफ की टीम ने आरोपी के घर से बरामद 264 पीस पावर जिलेटिन को जंगल में ले जाकर डिफ्यूज किया था। जांच में जानकारी मिली थी कि पिंटू वर्णवाल और उसकी पत्नी गुड़िया देवी अवैध तरीके से विस्फोटकों का कारोबार करते थे। घटना के बाद से गुड़िया देवी फरार चल रही थी। शुक्रवार को रामगढ़ शहरी क्षेत्र में छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story