भारत

RSS कार्यालय पर बम से हमला, भारी पुलिस बल मौके पर, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
12 July 2022 10:10 AM IST
RSS कार्यालय पर बम से हमला, भारी पुलिस बल मौके पर, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कन्नूर: केरल के कन्नूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर बम फेंकने की घटना सामने आई है. घटना के बाद RSS दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक कन्नूर के पय्यानूर में स्थित RSS कार्यालय की बिल्डिंग पर सोमवार रात 1.30 बजे बम फेंका गया. हमले में कार्यालय की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई है. हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ है.
बता दें कि इस साल फरवरी में केरल के एक पुलिस अधिकारी को आरएसएस कार्यकर्ताओं की जानकारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को देने के आरोप में नौकरी से निकाला गया था. वह PFI की राजनीतिक विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) को जानकारी लीक कर रहा था.
आरोपी अनस पीके करीमन्नूर पुलिस स्टेशन में तैनात था. इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक अनस पीके ने पुलिस डेटाबेस में मौजूद करीब 200 आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की निजी जानकारी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया को दी थी.
इससे पहले 15 नवंबर 2021 को केरल के पलक्कड़ में RSS के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक का नाम संजीत (27) था. मृतक के शरीर पर चाकू के कई घाव मिले थे. भाजपा ने एसडीपीआई पर हत्या का आरोप लगाया था. आरएसएस कार्यकर्ता पर तब हमला किया गया था, जब वह अपनी पत्नी के साथ जा रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story