
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस की 11 स्पेशल टीमें जांच कर रही हैं.
चेन्नई: तमिलनाडु में अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी नेता की कार पर बम फेंक दिया. देशभर में पीएफआई पर NIA के छापों के बाद से तमिलनाडु में बीजेपी नेताओं पर ये 11वां हमला है. इन सभी मामलों में पुलिस की 11 स्पेशल टीमें जांच कर रही हैं. अब तक 350 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इनमें पीएफआई और SDPI के कार्यकर्ता भी शामिल हैं.
अब तमिलनाडु के तूतूकुड़ी में एक ब्रिज से बीजेपी नेता के ओमनी बस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया. दरअसल, बीजेपी तमिलनाडु के ओबीसी विंग के नेता विवेगम रमेश यहां ट्रेवल कंपनी चलाते हैं. उनकी कंपनी से जुड़ी ओमनी बस तिरुचेंदूर से कोयंबटूर जा रही थी. तभी तूतूकुड़ी में एक ब्रिज से उस पर हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंक दिया. हालांकि, यह बस पर न गिरकर सड़क पर गिरा. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दिया है.
जांच एजेंसी NIA ने देशभर में 10 राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान कुल 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं, तमिलनाडु से भी पीएफआई के 10 नेता गिरफ्तार हुए थे. इसके बाद से बीजेपी-संघ नेताओं पर पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





