
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने क्या बताया?
इंफाल: मणिपुर (Manipur) में ताजे बम विस्फोट का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने शुक्रवार की सुबह सूबे के बिष्णुपुर जिले में बम से हमला किया. इस घटना में करीब 2 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित ट्रोंगलाओबी के निचले आवासीय इलाके की तरफ चुराचांदपुर जिले के नजदीकी पहाड़ी इलाकों में ऊंचे स्थानों से रॉकेट दागे गए हैं.
पुलिस ने बताया कि दागे गए रॉकेट्स की मारक क्षमता 3 किलोमीटर से ज्यादा होने का अनुमान है. हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि, पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट की वजह से एक स्थानीय सामुदायिक हॉल और एक खाली कमरा डैमेज हो गया है.
इसके अलावा, संदिग्ध आरोपियों ने बिष्णुपुर जिले की तरफ भी कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. चश्मदीदों ने बताया कि गुरुवार की रात ट्रोंगलाओबी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित कुम्बी गांव में तनाव बढ़ गया, जब जमीन से 100 मीटर से भी कम ऊंचाई पर कई ड्रोन मंडराते देखे गए.
संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने आज सुबह बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी इलाके में बम विस्फोट किया. विस्फोट से मंडप का एक हिस्सा और पास का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारी घटनास्थल पर हैं और जांच जारी रहने तक अधिक जानकारी का इंतजार हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





