भारत

बॉलीवुड एक्टर ने अहमदाबाद हादसे में अपने करीबी को खोया, जो थे को-पायलट

Nilmani Pal
13 Jun 2025 7:50 AM IST
बॉलीवुड एक्टर ने अहमदाबाद हादसे में अपने करीबी को खोया, जो थे को-पायलट
x
गुजरात। अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन क्रैश में बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने एक करीबी की भी मौत हो गई. 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है. इस हादसे में जहां 200 से अधिक लोगों की जान चली गई, वहीं कई परिवारों को अपनों को खोने का गम झेलना पड़ा.

इस दुखद घटना को लेकर बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने भी अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं, लेकिन उनके लिए यह दुख और भी निजी हो गया जब उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके करीबी का भी निधन हो गया. बता दें कि फ्लाइट में जो दो पायलट थे, उनका नाम कैप्टन सुमीत सभरवाल और Clive Kundar था. विमान की कमान विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे.उनके पास 1100 घंटे का फ्लाइट एक्सपीरियंस था. विक्रांत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा- जिन लोगों ने आज अहमदाबाद में हुए इस बेहद दुखद हादसे में अपनी जान गंवाई, उनके परिवार और अपनों के लिए मेरा दिल टूट गया है.

"और भी ज्यादा तकलीफ इस बात की है कि मेरे अंकल, क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे, क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण फ्लाइट में पहले अधिकारी (1st officer) के तौर पर ड्यूटी पर थे. ईश्वर आपको और आपके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दें, और उन सभी को शक्ति दें जो इस हादसे से गहराई से प्रभावित हुए हैं.

Next Story