भारत
टायर फटने से बेकाबू हो गई बोलेरो वाहन, सड़क किनारे ट्रक में घुसी, 8 की मौत
jantaserishta.com
16 May 2024 6:11 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार देर रात को अज्ञात वाहन से टक्कर में एक जीप के परखच्चे उड़ गए। इस भयानक सड़क हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जीप इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद के पास किसी अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा इंदौर के पास बेटमा में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बुधवार देर रात करीब 10.30 पर हुए इस सड़क हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जीप की जिस अज्ञात वाहन से भिड़ंत हुई है। वह वाहन मौके पर मौजूद नहीं पाया गया है। ऐसा लग रहा है कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
हादसे के कारण पैदा हुई तेज आवाज से आसपास का इलाका दहल गया। स्थानीय लोग मौके की ओर भागे। टक्कर इतनी तगड़ी थी कि जीप बुरी तरह पिचक गई। लोग उसी में बुरी तरह फंस गए थे। लोगों ने घायलों और मृतकों को निकाला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। हादसे की जानकारी लगते ही एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस को भी बुला लिया। बताया जाता है कि जीप में सवार लोग मान कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा- हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो जीप सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हालांकि पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली जा रही है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बोलेरो का टायर अचानक फट गया जिससे वह बेकाबू होकर ट्रक से जा टकराई। घटना के समय बोलेरो की रफ्तार ज्यादा थी। लोग बताते हैं कि हादसे में मौके पर ही आठ लोग मारे गए।
Tagsमध्यप्रदेशमधज्यप्रदेश न्यूज़एमपी न्यूज़इंदौरबोलेरो वाहनट्रक में घुसी बोलेरो8 की मौतMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMP NewsIndoreBolero vehicleBolero rammed into truck8 killed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





