भारत

होली पर बोलेरो सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, थर्राया इलाका

jantaserishta.com
26 March 2024 9:31 AM IST
होली पर बोलेरो सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, थर्राया इलाका
x
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत।बल्लोचक चौक के पास एनएच 28 पर सोमवार शाम बोलेरो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग होता देख चौक पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच गाड़ी पर सवार बदमाश सरदारगंज की तरफ भाग निकले। बदमाशों की फायरिंग में पैर में गोली लगने से वहां मौजूद एक किशोर जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि फायरिंग की घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। जख्मी की पहचान बल्लोचक के वार्ड संख्या एक निवासी स्व.विनोद राम के पुत्र अमरेश कुमार (13 वर्ष) के रूप में की गई है। जख्मी के चाचा बैजनाथ राम ने बताया कि भतीजा के साथ वह चौक पर मीट लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान बोलेरो से अचानक फायरिंग होने लगी। फायरिंग के दौरान एक गोली मेरे भतीजे अमरेश के पैर में लग गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही बोलेरो सवार सभी बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गये। गोली किसने चलाई और बदमाशों के निशाने पर कौन था, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story