
x
वाहन में कुल 6 लोग सवार थे।
टिहरी: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन पहाड़ों में हादसे हो रहे हैं। टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर में हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि चार लोग घायल हैं। वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में से बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है। अन्य सभी घायल ठीक हैं।
Tagsहिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्गबोलेरोएक्सीडेंटखाईउत्तराखंडHindolakhal-Neergaddu Motor RoadBoleroAccidentKhaiUttarakhand
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





