भारत

ट्रक से टकराई बोलेरो, चार की मौत

jantaserishta.com
6 Jan 2025 5:00 PM IST
ट्रक से टकराई बोलेरो, चार की मौत
x
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बोलेरो कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को सागर रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह काफी घना कोहरा था और इसी दौरान एक बोलेरो कार शाहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीरापुर चौकी क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बोलेरो में सात लोग सवार थे, जो शाहगढ़ थाना क्षेत्र के अगरा से सागर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई।
बोलेरो में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई। ये सभी लोग शाहगढ़ के आसपास के ही निवासी हैं। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सागर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
बताया गया है कि सोमवार सुबह घना कोहरा था और आमने-सामने से आ रहे वाहन साफ नजर नहीं आ रहे थे। विजिबिलिटी बहुत कम थी। इसी के चलते हीरापुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों की मदद से शवों को वाहन से बाहर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story