भारत

बॉयलर फटा: 3 लोगों की मौत और 8 लोग गंभीर रूप से घायल

jantaserishta.com
28 Sept 2022 5:33 PM IST
बॉयलर फटा: 3 लोगों की मौत और 8 लोग गंभीर रूप से घायल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

मचा हड़कंप।
मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. आग बुझाने का प्रयास जारी है.
बता दें कि इससे पहले 25 सितंबर को अमरावती स्थित सरकारी जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु के अति दक्षता विभाग (SNCU) में भी आग लग गई थी. जब आग लगी तो वार्ड में 35 नवजात एडमिट थे. जिसमें में चार बच्चों को ऑक्सीजन लगाकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था. गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और किसी तरह को कोई जनहानी नहीं हुई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story