भारत
बोगतुई नरसंहार: मारे गए तृणमूल नेता वाडू शेख के भाई को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
7 Dec 2022 4:37 PM IST

x
कोलकाता (आईएएनएस)| सीबीआई ने बुधवार को कहा कि उसने तृणमूल कांग्रेस के मारे गए नेता वाडू शेख के भाई जहांगीर शेख को गिरफ्तार किया है, जो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में 21 मार्च को नौ लोगों की जान लेने वाले बोगतुई नरसंहार के प्रमुख मास्टरमाइंड में से एक है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने पर उनके अधिकारियों ने मंगलवार देर रात जहांगीर शेख को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उन्होंने उस जगह का खुलासा करने से इनकार कर दिया, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।
वाडू शेख को 21 मार्च को उनके आवास के पास सड़क पर मार दिया गया था और बदला लेने के लिए बोगतुई नरसंहार हुआ था। इस नरसंहार में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक की बाद में मौत हुई थी, जिससे मरने वालों की कुल संख्या नौ हो गई थी।
सीबीआई कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश के अनुसार दोनों मामलों की समानांतर जांच कर रही है, क्योंकि दोनों मामले संबंधित थे। जहांगीर शेख की पहचान नरसंहार के प्रमुख मास्टरमाइंड में से एक के रूप में की गई थी और उसे बुधवार दोपहर रामपुरहाट अनुमंडलीय अदालत में पेश किया गया।
पिछले पांच दिनों के दौरान दो मामलों के संबंध में सीबीआई द्वारा की गई यह तीसरी महत्वपूर्ण गिरफ्तारी है। सीबीआई अधिकारियों ने 4 दिसंबर को वाडू शेख के करीबी सहयोगी और बोगतुई नरसंहार के एक अन्य मास्टरमाइंड ललन शेख को गिरफ्तार किया।
इससे पहले 2 दिसंबर को केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने वाडू शेख की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक सफी शेख उर्फ सजीजुल शेख को गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





