भारत
तीन दिन से लापता महिला का शव जंगल से बरामद, डायन के संदेह में हत्या का आरोप
jantaserishta.com
15 Dec 2024 5:19 PM IST

x
जंगल में लकड़ी चुनने गई थी.
गुमला: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत मुरकुंडा कुम्हारटोली से तीन दिन पहले लापता हुई चंद्रावती देवी नामक महिला का शव रविवार को गांव के पास स्थित जंगल से बंद बोरे में बरामद किया गया। चंद्रावती देवी के पुत्र सुनील महतो ने उनके अपहरण की आशंका जताते हुए 12 दिसंबर को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि चंद्रावती देवी की हत्या डायन, जादू-टोना के संदेह में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा की गई है। मृतका के पुत्र के अनुसार, 12 दिसंबर को उनकी मां गांव के पास जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। वह देर तक नहीं लौटी तो उनकी तलाश शुरू हुई। इसके बाद शाम में उन्होंने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
महिला के परिजनों ने शनिवार को जंगल में टूटी हुई चूड़ियां बरामद की थी। पास में जलावन लकड़ी का गट्ठर भी था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी तो जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू हुआ। इसी दौरान जंगल में एक जगह बंद बोरे में एक शव बरामद किया गया। शव चंद्रावती देवी का ही थी। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज किया गया था और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
महिला के परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनकी मां को डायन बताते थे और उन्हें कई बार जान से मारने की कोशिश कर चुके थे। कुछ महीने पहले भी गांव के कुछ लोगों ने घर पर हमला किया था। उस वक्त मां घर पर नहीं थी। इस घटना को लेकर भी उन्होंने गुमला थाने में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





