भारत

US मॉल में हुई गोलीबारी में मारी गई महिला का शव हैदराबाद लाया गया

jantaserishta.com
11 May 2023 12:51 PM IST
US मॉल में हुई गोलीबारी में मारी गई महिला का शव हैदराबाद लाया गया
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| संयुक्त राज्य अमेरिका के एक मॉल में 6 मई को सामूहिक गोलीबारी में मारे गए 27 वर्षीय ऐश्वर्या थाटिकोंडा के पार्थिव शरीर को घर लाया गया है। पार्थिव शरीर बुधवार देर रात हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा और अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
हैदराबाद की महिला इंजीनियर उन नौ लोगों में शामिल थी, जो डलास के पास एक मॉल में सामूहिक गोलीबारी में मारे गए थे। टेक्सस में डलास के पास एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में ऐश्वर्या और आठ अन्य की मौत हो गई थी।
हैदराबाद के सरूरनगर इलाके की रहने वाली ऐश्वर्या टेक्सस में परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स एलएलसी नाम की कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी। उनके पिता नरसी रेड्डी रंगारेड्डी जिला अदालत में जज के रूप में काम करते हैं। परिवार पार्थिव शरीर को लाने के लिए अमेरिका जाने की योजना बना रहा था। हालांकि, तेलुगू एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) ने विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से शव को भेजने की व्यवस्था की।
उस्मानिया यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल करने वाली ऐश्वर्या ने ईस्टर्न मिशिगन यूनिवर्सिटी से कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में एमएस किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story