भारत

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
30 Dec 2022 10:32 AM IST
पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
मचा हड़कंप.
बागपत (उप्र) (आईएएनएस)| बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में मंडी समिति के पीछे एक कब्रिस्तान में एक युवक का शव लटका मिला, जिसकी उम्र करीब तीस वर्ष के आसपास बताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।
अंचल अधिकारी, खेकड़ा, विजय चौधरी ने कहा कि युवक की मौत के पीछे के सही कारण का पता नहीं चल पाया है और मामले की हर संभव कोण से जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा, पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी सामने आ सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story