
x
DEMO PIC
फैली सनसनी.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-8 के बाद अब सेक्टर-5 हरौला स्थित शराब के ठेके के सामने नाले में 20 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि नाले में शव मिलने का 13 दिनों में यह दूसरा मामला है। इससे पहले नोएडा के नाले में एक महिला के कुछ अंग मिले थे। जिनकी जांच अभी जारी है।
सूचना मिलने पर पहुंची थाना फेज वन की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दरअसल, थाना फेज वन की पुलिस को आज यानी बुधवार को सूचना मिली थी कि सेक्टर-5 हरौला में शराब के ठेके के सामने नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम ²ष्टया शव 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





