Top News

15 दिनों से लापता रेंजर का झील में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा

jantaserishta.com
13 Dec 2023 12:27 PM IST
15 दिनों से लापता रेंजर का झील में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा
x

नैनीताल: हल्द्वानी लालकुआं- तराई केंद्रीय वन प्रभाग से बीते 15 दिनों से लापता हुए रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव बुधवार को भीमताल झील में मिला है।

उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस की टीम रेंजर की तलाश में जुटी। पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, जिसमें वो एक ऑटो से हल्द्वानी से भीमताल की तरफ जाते दिखाई दिए थे। पुलिस उस ऑटो की भी तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही रेंजर की मौत के कारणों का खुलासा होगा।

मृतक रेंजर हरिश चंद्र पांडे मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। आपको बता दें कि मृतक रेंजर हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर से लापता थे। वो उस दिनअपने घर पर मोबाइल छोड़कर अचानक कहीं लापता हो गए, जिसके बाद वन महकमा और पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story