
x
सनसनी फैल गई.
जमशेदपुर: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर में शनिवार को एक पुलिस सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह रांची में रहते थे और हाल तक सरायकेला जिले में पदस्थापित थे।
स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर के आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान के पास स्थित एक मुर्गा दुकान के पीछे शव देखा और तत्काल आरआईटी थाना पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
मृतक की पहचान इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि वह रांची से सरायकेला मालखाना का चार्ज देने आदित्यपुर आए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
जांच टीम पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या है, दुर्घटना है या फिर किसी साजिश का परिणाम। घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जांच में जुटी टीम को जल्द ही मौत की असली वजह का सुराग मिल सकता है। अरुण कुमार सिंह पुलिस विभाग में अनुभवी और ईमानदार अधिकारी माने जाते थे। वह पूर्व में भी आरआईटी थाना में तैनात रह चुके थे और इलाके से अच्छी तरह परिचित थे। वह अगले साल रिटायर होने वाले थे। इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को सकते में डाल दिया है। लंबे समय तक सेवा देने वाले अधिकारी का इस तरह संदिग्ध हालात में शव मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Tagsझारखंड के आदित्यपुर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर का शव मिलाझारखंडआदित्यपुरBody of police sub-inspector found in AdityapurJharkhandAdityapur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





