भारत

ट्रेन के कूड़ेदान से मिला नवजात शिशु का शव, जांच जारी

jantaserishta.com
27 Jun 2024 1:47 PM IST
ट्रेन के कूड़ेदान से मिला नवजात शिशु का शव, जांच जारी
x
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वास्तव में आखिर हुआ क्या था।
बेंगलुरु: कर्नाटक रेलवे पुलिस ने बेंगलुरु में एक ट्रेन के कूड़ेदान से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया है। यह घटना गुरुवार को सामने आई, जिसके बाद यशवंतपुर रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उसने बच्‍चे का शव प्रशांति एक्सप्रेस से बरामद किया, जो बुधवार को भुवनेश्वर से बेंगलुरु के येलहंका रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि बच्चे को सफेद कपड़े में लपेटकर कूड़ेदान में फेंक दिया गया था। जब यात्रियों ने कूड़ेदान में बच्चे को देखा तो उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
रेलवे पुलिस को संदेह है कि बच्चे का जन्म ट्रेन में हुआ था और जन्म के तुरंत बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वास्तव में आखिर हुआ क्या था। घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story