भारत
संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला लापता पंप मैनेजर का शव, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
8 Jun 2026 10:01 AM IST

x
फैली सनसनी.
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले एक पंप मैनेजर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक 5 जून से ही लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। मामला जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के झालौन गांव का है। शव मिलने की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।
कानून व्यवस्था की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई। तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहिर ने बताया कि मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी और निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, "जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा बताए गए बिंदुओं के साथ परखा जाएगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
मृतक के भाई दीपेश जैन ने आरोप लगाया कि उनके भाई पर काफी मानसिक दबाव बनाया जा रहा था, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा, "हमारे भाई को काफी प्रताड़ित किया गया था। किसी कारणवश उन पर मानसिक दबाव था, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिलहाल हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।"
उन्होंने कहा कि पेट्रोप पंप मालिक ने दबाव बनाया था, उनपर ही हमें संदेह हैं। अगर बात पैसों की होती तो हमसे बताता और उसे चुका भी देता। बात कुछ और ही है। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





