भारत
बस डिपो के पास लापता कांस्टेबल का मिला शव, सिर में गोली लगने से मौत
jantaserishta.com
26 Sept 2026 4:50 PM IST

x
पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
पुणे: पिछले दो दिनों से लापता चल रहे पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के एक पुलिस कांस्टेबल का शव शनिवार सुबह निगडी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भक्ति शक्ति बस डिपो के पास बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कांस्टेबल ने सरकारी पिस्तौल से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मृतक पुलिसकर्मी की पहचान विजय कोली के रूप में हुई है, जो पिंपरी-चिंचवड पुलिस बल में कार्यरत थे और वरिष्ठ अधिकारियों के पास आरटीपीसी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय पिछले दो-तीन दिनों से पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में थे और इसी वजह से घर से निकल गए थे।
परिजनों से संपर्क न होने के कारण परिवार के सदस्यों ने नजदीकी पुलिस थाने में उनके लापता होने की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। घर से निकलते वक्त विजय अपनी सरकारी पिस्तौल भी साथ ले गए थे, जिससे पुलिस की चिंता और अधिक बढ़ गई थी।
कांस्टेबल के लापता होने के बाद से ही पिंपरी-चिंचवड पुलिस दल उनकी तलाश में जुटा हुआ था। जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि विजय को आखिरी बार निगडी के दुर्गा देवी टेकड़ी क्षेत्र में देखा गया था। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन की मदद भी ली थी। शनिवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान निगडी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस डिपो के पास उनका शव मिला।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने अपनी ही सरकारी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





