भारत
बंद घर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका
jantaserishta.com
26 Sept 2023 10:29 AM IST

x
अंधेरा होने के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए।
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बंद घर से करीब 16 साल की एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है। लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मुहल्ले की है जहां आरोप है कि घर वालों ने सोमवार की देर शाम एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी और अंधेरा होने के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए।
मुहल्लेवासियों ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोमवार की रात आकर दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। बताया जाता है कि रात जब सूरज महतो के घर के सदस्य अचानक कहीं जाने लगे तब मुहल्ले वालों को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो सूरज महतो की 16 वर्षीय पुत्री का शव दिखा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे परिवार के लोग नाराज थे। जानकारी के मुताबिक, सूरज अपने एक बेटे के साथ शहर से बाहर रहकर काम करता है। घर में उनकी पत्नी, उनके अन्य दो बेटे और दो बेटियां रहती थी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उसका कहना है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद प्रथम दृष्ट्या मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





