भारत

शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर, विदाई देने उमड़ा हुजूम

jantaserishta.com
6 Feb 2022 4:22 PM IST
शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर, विदाई देने उमड़ा हुजूम
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर वैन में रख दिया गया है. उनकी बहन आशा भोसले और परिवार के अन्य सदस्य भी इसी वैन में जा रहे हैं. वैन में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर ले जाया जा रहा है. पूरे राजकीय सम्मान के लिए लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है.

ब्रीच कैंडी अस्पताल से लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को 12.30 बजे उनके पेडर रोड स्थित घर प्रभुकुंज लेकर आया गया था. अब शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का आदेश दिया है.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story