बमबारी रुकने के बाद आएगा यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र का शव: कर्नाटक CM

नई दिल्ली: यूक्रेन में रूसी गोलाबारी (Russia-Ukraine War) में मारे गए एमबीबीएस स्टूडेंट नवीन शेखरप्पा (Naveen Shekharappa) का शव भारत लाने में अभी और भी समय लग सकता है. इसको लेकर कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने कहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी है कि नवीन का शव यूक्रेन की ही मॉर्चुरी में रखा है. जब वहां रूसी हमले रुक जाएंगे तभी नवीन का शव भारत लाया जाएगा. ऐसी खबर है कि जिस शवगृह में नवीन का शव रखा गया है, उसके आसपास बमबारी हो रही है. इसलिए शव को वापस लाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं. शेखरप्पा को रूस के यूक्रेन के हमले के 10वें दिन गोली लगी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





