भारत

मादा तेंदुआ का शव मिला

jantaserishta.com
1 Sept 2023 10:22 AM IST
मादा तेंदुआ का शव मिला
x
बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले में नहटौर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास एक गन्ने के खेत में एक मादा तेंदुए का शव पाया गया। वन अधिकारी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। वन विभाग क्षेत्राधिकारी (रेंजर) गोविंद राम गंगवार ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने एक मादा तेंदुए शव बरामद किया है। तेंदुआ के शव को देखने से लगता है कि उसकी उम्र करीब 6 से 7 साल है।
वन अधिकारी ने कहा कि, तेंदुए की मृत्यु का कारण प्रथमदृष्टया से दो तेंदुओं के बीच संघर्ष प्रतीत होता है। तेंदुए के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा जाएगा। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पायेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story