भारत

जेसीबी से ढोया गया कोरोना मरीज का शव, कोविड सेंटर से ऐसे लेकर पहुंचे श्मशान घाट

Admin2
29 May 2021 11:04 PM IST
जेसीबी से ढोया गया कोरोना मरीज का शव, कोविड सेंटर से ऐसे लेकर पहुंचे श्मशान घाट
x
सिविल सर्जन ने मांगा स्पष्टीकरण

पूर्णिया जिला के अमौर प्रखंड क्षेत्र के बेलगच्छी एपीएचसी अवस्थित कोविड केयर सेंटर से एक कोरोना मृतक के शव को जेसीबी से उठाकर उसे दफन करने के वायरल वीडियो पर सिविल सर्जन द्वारा संज्ञान लेते हुए 24 घंटे में अमौर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सिविल सर्जन के द्वारा जारी स्पष्टीकरण में प्रभारी अमौर डॉ. ए हक से पूछा गया है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे बेलगच्छी कोविड केयर सेंटर से बेलगच्छी निवासी कोरोना मृतक पंचू यादव उम्र 60 वर्ष के मृत शरीर को जेसीबी से उठाकर ले जा रहा था। यह एक गंभीर मामला है तथा संवेदशीलता व लापरवाही का द्योतक है।

Next Story