भारत

तीन दिन से लापता 12वीं की छात्रा का शव बांध से बरामद, युवक पर हत्या का आरोप

jantaserishta.com
14 March 2025 4:59 PM IST
तीन दिन से लापता 12वीं की छात्रा का शव बांध से बरामद, युवक पर हत्या का आरोप
x
थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
रांची: झारखंड के गुमला में तीन दिन से लापता एसएस प्लस टू स्कूल की 12वीं की छात्रा का शव शुक्रवार को केश्वर बांध से बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि एक स्थानीय युवक ने उसकी हत्या कर शव को बांध में फेंक दिया। इस संबंध में गुमला सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मृतक छात्रा के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी 11 मार्च से लापता थी। उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई गई थी, लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। लोहरदगा निवासी युवक से उसका रिश्ता पक्का हुआ था और आगामी 23 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी।
उन्होंने कहा है कि गांव का एक स्थानीय युवक उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसकी हत्या कर दी। उसने मुस्कान के मंगेतर को भी फोन पर धमकी दी थी।
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने सूचना दिए जाने के बाद अगर तुरंत एक्शन लिया होता तो समय रहते उसे बरामद किया जा सकता था। गुमला सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने इस संबंध में एक युवक पर आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि झारखंड के गोड्डा में भी गुरुवार को एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। मेहरमा थाना क्षेत्र के पहाड़खंड शिव मंदिर के पास कुएं से 16 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया गया था। प्रिया के घर वालों ने गांव के ही एक युवक गौरव कुमार पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गौरव उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story