भारत

तालाब में मिला 7 साल के मासूम का शव, दूसरे भाई की तलाश जारी

jantaserishta.com
9 Oct 2026 12:30 PM IST
तालाब में मिला 7 साल के मासूम का शव, दूसरे भाई की तलाश जारी
x
दर्दनाक घटना.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पुराने तालाब में सात वर्षीय मासूम बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे सगे भाई थे और गुरुवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
जानकारी के मुताबिक, प्रेम नगर इलाके में स्थित पुराने तालाब में एक बच्चे का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से शव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों ने दोनों बच्चों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में पोस्टर भी लगाए थे। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरे बच्चे का पता लगाने के लिए तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब काफी पुराना है और यहां लंबे समय से पानी भरा रहता है। यहां लोग मछली पकड़ने आते हैं और कुछ बच्चे नहाने के लिए भी तालाब में उतरते हैं। फिलहाल, दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। दोनों बच्चे तालाब तक कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
इससे पहले, गुरुवार को दिल्ली से सटे नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव नाले से बरामद किया गया। पता चला कि सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास व्यक्ति ने नशे की हालत में नाले में छलांग लगाई थी। करीब आठ घंटे तक तलाशी के बाद युवक का शव बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय युवक शराब के नशे में था। विवाद के बाद गुस्से में उसने सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नाले में छलांग लगा दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story