भारत

अपहृत 15 साल के लड़के का शव बरामद, देखें LIVE वीडियो

jantaserishta.com
5 May 2024 2:03 PM IST
अपहृत 15 साल के लड़के का शव बरामद, देखें LIVE वीडियो
x
आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा से चार दिन पहले अपहृत 15 वर्षीय लड़के का शव उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा से 1 मई की दोपहर को एक रेस्टोरेंट मालिक के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग को उसे जबरन कार में ले जाते हुए देखा गया था।
घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपहरण के दौरान, एक महिला ने लड़के कुणाल को एक तरफ से कवर किया। वहीं, दो अन्य लोगों ने उसे दूसरी तरफ से कार में धकेल दिया। घटना बीटा-2 पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है।
अधिकारी ने आगे बताया कि प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई है। आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story