भारत

संदिग्ध मौत के मामले में 30 दिन बाद कब्र से निकला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

jantaserishta.com
3 Oct 2025 4:43 PM IST
संदिग्ध मौत के मामले में 30 दिन बाद कब्र से निकला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
x
अब नया मोड़ ले लिया है.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक शहजाद के परिवार को हादसे से ज्यादा हत्या का शक होने पर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को कब्र से शव को बाहर निकलवाकर पुनः पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मामला अब संवेदनशील होता जा रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक युवक का शव बरामद हुआ था। उस समय स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान दनकौर क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय शहजाद के रूप में हुई थी।
शुरुआती जांच में परिजन यह मान बैठे कि शहजाद की मौत सड़क हादसे में हुई होगी। इसी आधार पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद परिजनों के मन में संदेह पैदा हुआ। उनका कहना है कि शहजाद की मौत हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या है।
परिवार ने आरोप लगाया कि अगस्त महीने में दनकौर के एक मेले में शहजाद का पड़ोसी गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते आरोपित युवकों ने मिलकर शहजाद की हत्या कर दी और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया।
परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाया। मेडिकल टीम की मौजूदगी में शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story